• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

महापौर का हुआ भव्य स्वागत

Posted on: Thu, 04, Jan 2018 9:28 AM (IST)
महापौर का हुआ भव्य स्वागत

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) नववर्ष के उपलक्ष्य में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के द्वारा अयोध्या नगर निगम के नवनिर्वाचित भाजपा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया व भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत समारोह का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सब को यह सुनहरा मौका मिला है कि आप सब मिलकर अयोध्या का विकास मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के आकांक्षा के अनुरूप करने में अपना योगदान करे और अयोध्या को उसकी गरिमा के अनुरूप विश्व पटल पर निखारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। अयोध्या जैसी पावन व पवित्र भूमि का प्रतिनिधि बनकर हमको गर्व की अनुभूति हो रही है। हम अपने जीवन में अयोध्या के लिए कुछ ऐसा सार्थक प्रयास कर पाये कि हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सके।

अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। भाजपा पार्षद अनिल सिंह, पार्षद संतोष सिंह, पार्षद विजेन्द्र सिंह, पार्षद अनुज दास, पार्षद नन्दलाल गुप्ता,पार्षद रामनंदन तिवारी, पार्षद बुद्धीपाल प्रजापति,पार्षद गरिमा मौर्या, पार्षद अनिता सिंह, पार्षद अशोका द्विवेदी, पार्षद राजेश गौड़, पार्षद डॉ. नीलम सिंह, पार्षद सुधा गुप्ता, पार्षद शकुन्तला गौतम, पार्षद सुधीर नारायण श्रीवास्तव, पार्षद ओमप्रकाश अन्दानी, पार्षद सुरेश सोनकर आदि का अंगवस्त्र व माला पहनाकर अयोध्या विधायक ने स्वागत किया।

इस मौके पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र मिश्र “दीपू”, अरुण अग्रवाल, ज्ञान केसरवानी, कुलदीप गुप्ता, अनिल चंद्रा, तरुण गुप्ता,तुसार गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला मन्त्री स्मृता तिवारी, मंडल अध्यक्ष हरिभजन गोंड, नगर अध्यक्ष सुधीर नाग सिद्धू, दिनेश मिश्रा, लक्ष्मण वर्मा,शोभित कपूर, चन्द्र मोहन श्रीवास्तव, डा हजारी लाल गुप्ता, नवाब सिंह, लालसाहब सिंह, विनोद गुप्ता, संदीप वैश्य, अतुल चौरसिया, सचिन सोनी, केशव बिगुलर,नगर महामंत्री किशन मौर्या, नगर मंत्री ओम मोटवानी,मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ, भाजपा मिडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, युवा मोर्चा के मिडिया प्रभारी राजेश सिंह, भाजयुमो जिलाअध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, चन्द्रमोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।