• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शव दफ़नाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने, तनाव

Posted on: Sun, 25, Mar 2018 10:15 PM (IST)
शव दफ़नाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने, तनाव

मऊः (सईदुज़्जफर) कोपागंज क्षेत्र के अदरी देहात गांव में रविवार की सुबह एक शव दफनाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घण्टो मशक्क्त कर मामला शांत कराया। सुबह से दोपहर तक प्रशासन व दोनों पक्षो के बीच बातचीत चलती रही।

अन्ततः दोपहर करीब 2 बजे कानूनगो व एसओ कोपागंज और अन्य पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव दफनाया गया। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात डाडे निवासी नट समुदाय के स्व सहूर का बेटा यूसुफ (50) वर्ष की शनिवार रात में बुखार होने के चलते मौत हो गई। रविवार की सुबह परिवार के लोग शव दफनाने के लिए गंगा दाह कब्रिस्तान को खोदने पहुंचे तो साईं समुदाय के लोगों ने वहां कब्र खोदने से मना कर दिया। दोनों पक्ष इस विवाद को लेकर अदरी पुलिस चौकी पर पहुंचे जहां पुलिस ने समझा बुझाकर विवाद को शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष उसी स्थान पर शव दफनाने पर राजी हो गए। ग्राम प्रधान, एसओ व पुलिस चौकी से लोग कब्रिस्तान पहुंचे। कब्रिस्तान पहुँचकर गड्डा खोदने का काम शुरू करा दिया।

साईं समुदाय के रियाकत अली शव दफनाने से मना कर रहा था। उनका कहना था कि यहां सिर्फ साईं समुदाय के लोग ही शव को दफनाएंगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोपागंज राम कृष्ण द्विवेदी, चौकी प्रभारी अदरी अशोक कुमार शुक्ला, हल्के के कानूनगो बिजेन्द्र प्रताप सिंह, विकेश कुमार व अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्रिस्तान खोदवाकर दोपहर 2 बजे शव को दफन करा दिया गया। मौके पर अदरी नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि इन्तेखाब, ग्राम प्रधान रामकेश यादव, आलम, जाहिर हसन, सिब्बू खान, जलील, मुमताज, कुर्बान, गुड्डू आदि लोग रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।