• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

लड़की से छेड़छाड़ के मामले में हॉस्टल पर फायरिंग

Posted on: Thu, 07, Dec 2017 9:24 AM (IST)
लड़की से छेड़छाड़ के मामले में हॉस्टल पर फायरिंग

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) पुरानी आबादी मिनी मायापुरी में स्थित एक हॉस्टल पर बीती रात फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दिन में एक कॉलेज में भी झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े को लेकर देर रात हॉस्टल पर फायरिंग की खबर है। पुरानी आबादी पुलिस ने हॉस्टल संचालक की रिपोर्ट पर कई युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गांव 7 एलएनपी निवासी मुकेश बिश्रोई पुत्र ओमप्रकाश बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि वह मिनी मायापुरी में विनायक पीजी चलाता है। बीती रात वह और उसका भाई हॉस्टल में थे। रात करीब 12 बजे हॉस्टल के बाहर एक स्विफ्ट कार व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आठ-दस युवक आये। इन युवकों ने हॉस्टल के बाहर गाली गलौच करना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुन कर उसने खिड़की से देखा, तो नीचे शुभम बेनीवाल दो नाली बंदूक लेकर खड़ा था। शुभम बेनीवाल ने उस पर फायर किया, तो वह खिड़की के नीचे बैठ गया। शुभम ने फिर तीन-चार फायर किए। इसके बाद शुभम सीढिय़ों के गेट पर फायरिंग की और फरार हो गया। शुभम बेनीवाल निवासी चुन्नीवाली ढाणी के साथ पवन ज्याणी, अमन यादव, साहिल बिश्रोई निवासी 2 डी ढाणी साधुवाली व पांच-छः अन्य थे।

जांच अधिकारी एसआई नाहर सिंह ने बताया कि आज सुबह आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार थे। घरवालों ने बताया कि युवक शादी में जाने का बोल कर घर से निकले थे। उन्होंने झगड़ा किया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दिन में एक कॉलेज में युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। जिस लड़के को पीटा जा रहा था वह युवक मिनी मायापुरी में स्थित पीजी में पहले रहता था। दिन में जिन युवकों ने उसे छुड़वाया, वह युवक भी इसी पीजी के हैं। ऐसे में उन्हीं युवकों ने इस पीजी पर फायरिंग कर दी, जिन्होंने दिन में मारपीट की थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म