• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

एनआरआई हत्याकांड का मुख्य सूत्रदार गिरफ्तार

Posted on: Tue, 21, Nov 2017 12:24 AM (IST)
एनआरआई हत्याकांड का मुख्य सूत्रदार गिरफ्तार

गजसिंहपुरः (विनोद सोखल) एनआरआई हरदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार बीती रात पकड़ा गया। पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त करेगी। अब आरोपी पूछताछ के दौरान खुलासा करेगा कि उसने किसके कहने पर एनआरआई पर हमला किया था।

थाना प्रभारी राजाराम लेघा ने हरदीप सिंह पुत्र नायब सिंह निवासी 31 एमएल मुकलावा की हत्या करने के आरोप में फरार सुरेन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा पुत्र आत्मा सिंह जटसिख निवासी 26 एफएफ गजसिंहपुर को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करने के लिए छिन्छा सिंह को आज दोपहर बाद अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जायेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्याकांड में गिरफ्तार प्रदीप सिंह पुत्र रेशम सिंह जटसिख निवासी चरणोली गजसिंहपुर, मंगा ङ्क्षसह उर्फ मनप्रीत सिंह पुत्र विचित्र सिंह निवासी वार्ड नम्बर 3 गजङ्क्षसहपुर व कमलजीत कौर पत्नी बलविन्द्र ङ्क्षसह रामदासिया निवासी 44 आरबी पदमपुर रिमांड पर चल रहे थे।

आज इनका रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया जा रहा है। इन आरोपियों का और भी रिमांड लिया जायेगा। गौरतलब है कि कमलजीत कौर ने फोन करके हरदीप ङ्क्षसह को गजसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 9 आरबी के पास बुलाया था। यहां पहले से घात लगाये बैठे युवकों ने हरदीप सिंह पर हमला करके मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया था। श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया था। उसके भाई जसविन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की थी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।