मौसा ने की हैवानियत, 10 साल की बच्ची से रेप
आगरा: (विष्णु चन्द गुप्ता) थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गढ़ी चादनी में कलयुगी मौसा ने 10 बर्षीय बच्ची से हैवानियत का गन्दा खेल खेला। मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र निवासी (कल्पिनिक नाम) योगेश का छोटा साढू गड़ी चादनी में रहता है। कुछ दिन पहले मैनपुरी गया था तभी वह अपने साथ अपने साढू की 10 बर्षीय बच्ची को साथ लेकर आगरा आ गया। जहाँ आकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और अपने साढू योगश को फोन कर झूठी जानकारी दी कि उनकी बच्ची गिर गयी है और एसएन मेडिकल कालेज में अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर परिजन आगरा आ गए। पिता ने जब बच्ची से बात की तो बच्ची ने सब कुछ बता दिया जिस पर पिता ने साढू के घर जाकर खूब मार लगाई और पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करवा दिया। वहीं बच्ची की हालात नाजुक बनी हुई है।