• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

प्रियमणि के बयान पर गुस्से में है देश

Posted on: Mon, 09, May 2016 12:11 PM (IST)
प्रियमणि के बयान पर गुस्से में है देश

मुंबई: दिसंबर 2012 में हुए निर्भया कांड ने दुनिया भर की नजरें भारतीय महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर लगा दी हैं। भारत में हजारों की संख्या में आज भी ऐसी महिलाएं मौजूद हैं जो निर्भया जैसा ही दर्द को झेल रही हैं। हाल ही में केरल में हुए दर्दनाक रेप केस को ही देख लीजिए। इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की कजिन और तमिल एक्ट्रेस प्रियमणि ने रेप के मुद्दे पर ट्वीट कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

प्रियमणि के ट्वीट का लोगों ने किया विरोध

प्रियमणि का कहना है कि भारत लड़कियों के लिए सेफ नहीं हैं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। प्रियमणि के इस ट्वीट से लोगों में बेहद गुस्सा है। कुछ लोगों ने तो इन्हें जमकर लताड़ भी लगाई है।

बता दें कि प्रियमणि बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम करती हैं। शाहरुख खान की फिल्‍म चेन्नई एक्सप्रेस के एक गाने में इन्होंने गेस्‍ट एपीयरेंस दिया था। 2003 में तेलुगु फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने वाली ये एक्ट्रेस मॉडलिंग भी करती हैं।

उठाए देश पर सवाल

प्रियमणि का ये ट्वीट सोचने पर मजबूर कर देता है कि ऐसी कुछ घटनाओं से क्या देशप्रेम पर सवाल खड़ा हो जाता है।

केरल के एनार्कुलम में दिल्ली के निर्भया जैसा एक और रेप कांड सामने आया था। यहां 30 वर्षीय लॉ स्टूडैंट के साथ हुए रेप और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा की आंतें बाहर निकल आई थीं। उसका प्राइवेट पार्ट पर भी वार किए गए थे। आरोपियों को पड़कने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। तब जाकर गिरफ्तारियां हो सकी थी।

माध्यम पूरी दुनिया डाॅट काॅम




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।