पेड़ पर लटकती मिली 2 बहनों की लाश, रेप के बाद हत्या
यूपी डेस्कः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे झूठे हैं। यूपी में अपराध सिर चढ़कर बोल रहे हैं और वे अपने भाषणों से जनता को रामराज्य का अनुभव करा रहे हैं। ताजा मामला कानपुर का है जहां दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले हैं। बुधवार शाम वे दोनो अचानक लापता हुई थी। आधी रात को परिवार के लोग उन्हें ढूंढते हुए खेतों पर पहुंचे। यहां पेड़ से फंदे पर लटकती दोनों की लाश मिली। परिवार के लोगों ने भट्ठा ठेकेदार समेत 3 लोगों पर रेप के बाद हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी। घाटमपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ठेकेदार को पकड़ लिया है। साथ ही, भट्ठा, खेत और आस-पास के इलाके में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन करके साक्ष्य जुटाए हैं। दरअसल, दोनों लड़कियां रिश्ते में परिवार की बहनें हैं। उनके परिवार मूल रूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं। वो घाटमपुर के बरौली में रहने आए थे। एलआईसी भट्ठे पर मजदूरी करते थे।
एक बहन 16 साल की, जबकि दूसरी बहन 14 साल की थी। परिजनों के मुताबिक, दोनों एक साथ ही रहा करती थीं। बुधवार शाम को दोनों खेलने निकली हुईं थी। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। चूंकि एक लड़की के पिता भट्ठा पर करते थे। इसलिए उन्हें ढूंढते हुए परिवार के लोग भट्ठे की तरफ पहुंचे। यहां से 300 मीटर की दूरी पर खेत में बेर के पेड़ पर दोनों के शव पेड़ से लटके दिखे। उन्हें नीचे उतारा गया। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में ही डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार, घाटमपुर थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंचे।
खेत और भट्ठा पर फोरेंसिक टीम ने करीब 2 घंटे तक साक्ष्य जुटाए। लड़कियों के कपड़े और उनके शरीर पर लगी मिट्टी के सैंपल लिए गए हैं। पुलिस ने भट्ठे के ठेकेदार को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि के साथ मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद पिता और मां ने पुलिस के सामने ठेकेदार पर रेप करने के आरोप लगाए। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले में तीन लोगों के खिलाफ रेप के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाए कि ठेकेदार ने उनकी बच्चियों के नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिए थे। ये फुटेज दिखाकर दोनों को ब्लैकमेल किया जा रहा था।