• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गये मुन्ना भाई

Posted on: Sat, 17, Feb 2024 6:14 PM (IST)
पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गये मुन्ना भाई

देवरिया, 17 फरवरी (ओपी श्रीवास्तव)। जिले में बिहार राज्य निवासी एक मुन्ना भाई को दूसरे की जगह पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र चौधरी ने शनिवार को बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के परीक्षा केन्द्र थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एस.एस. बी.एल. इंटर कालेज देवरिया में अजीत साहनी पुत्र रामलक्षन साहनी निवासी नगवा खास थाना एकौना जनपद देवरिया के स्थान पर चन्द्रभूषण सिंह पुत्र विनय सिंह निवासी कासिम बाजार (ब्रम्ह स्थान) थाना कासिम बाजार जनपद मुंगेर (बिहार) द्वारा परीक्षा दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि युवक को गिरफ्तार करते हुए वादी अशोक कुमार चौहान केन्द्र व्यवस्थापक एस.एस. बी.एल. इंटर कालेज देवरिया की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में धारा 419, 420, 467, 468, 471,120 सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के उपरान्त आगे की कार्यवाही की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार Lucknow: कौशाम्बी में युवक की गोली मारकर हत्या