• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संतकबीरनगर में संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मिली दम्पति की लाश

Posted on: Tue, 26, Mar 2024 9:32 PM (IST)
संतकबीरनगर में संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मिली दम्पति की लाश

संतकबीर नगर, उ.प्र.। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के हरिजन पुरवा गांव में एक घर में पति पत्नी का शव फंदे पर लटकता मिला है। मगलवार सुबह जब गांव के लोग होली मिलने के लिए उनके घर पहुंचे तो कमरे में पंखे के सहारे दोनों के शव फंदे से लटकते मिले। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नरसिंह उर्फ कोइल (29) पुत्र भग्गन प्रसाद और पत्नी लक्ष्मी (27) देर रात खाना खाने के बाद 12 बजे सोने गए थे। जब सुबह लोग होली मिलने गए तब दरवाजा बंद था। स्थानीय लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों की लाश कमरे में लटक रही थी। पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दंपति की 8 साल पहले शादी हुई है। दोनों के दो बच्चे हैं, एक का नाम जैकी (7 साल) व दूसरे का नाम लकी (4 वर्ष) है। वारदात के समय दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक का मामला लग रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन