• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Posted on: Sun, 12, Nov 2023 10:54 AM (IST)
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

संत कबीर नगर 11 नवम्बर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। जनपद के सभी अधिकारियों ने लोगों से अपील किया है कि इस अवसर पर कम से कम पटाखों का प्रयोग करें, सावधानी बरतें तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक का पालन करें। जिलाधिकारी ने लोगो से अपील किया है कि दिपावली के अवसर पर कम से कम पटाखे जलाये।

पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीन पटाखे जलाये जाए। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने अपने बधाई संदेश में सभी को धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आहृवान किया है कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।