• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पेड़ के सहारे लटकते मिले प्रेमी प्रेमिका के शव, हत्या की आशंका

Posted on: Mon, 19, Sep 2022 4:22 PM (IST)
पेड़ के सहारे लटकते मिले प्रेमी प्रेमिका के शव, हत्या की आशंका

संतकबीर नगरः जिले में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र रामपुर के सिवान में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके पाये गये हैं। प्रेमी का शव उसकी शर्ट के सहारे लटक रहा था। जबकि लड़की स्कूल ड्रेस में थी। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया।

प्रेमी प्रेमिकां गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे जो घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर है। मौके से दोनों का मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल से दोनों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। लड़की हाईस्कूल की छात्रा थी उसकी उम्र 15 साल थी। जबकि छात्र की उम्र 17 साल थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। ग्रामीणों की माने तो दोनो में प्रेम संबंध थे। दोनों अक्सर साथ में देखे जाते थे। लड़की के पिता ने बताया, “बीती शाम को बेटी घर से बाहर गई थी। देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के साथ उसकी तलाश कर रहे थे।

रातभर उसे खोजते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटी का फोन भी बंद जा रहा था। सुबह हम लोग पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने जा ही रहे थे कि पुलिस ने फोन कर बेटी की लाश लटके होने की सूचना दी।“ घटना की सूचना पर छात्र और छात्रा दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों परिवारों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतने बड़े पेड़ पर दोनों कैसे चढ़ पाए होंगे। रस्सी उनके पास कहां से आई। अगर रस्सी ले गए थे तो फिर लड़के ने शर्ट से फंदा क्यों बनाया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों एक ही गांव और एक ही जाति के थे। लेकिन दोनों के परिवारों को इनका मिलना जुलना नही पसंद था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।