• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मौसम ने पलटी मारी, किसानों में छायी मायूसी

Posted on: Sat, 07, Mar 2020 9:39 AM (IST)
मौसम ने पलटी मारी, किसानों में छायी मायूसी

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) रायबरेली के तमाम क्षेत्रो से बारिश के साथ ओले गिरे हैं और किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखार्द दे रही है। मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी है। मौसम परिवर्तन से कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे। सड़क और खेतों में मानो सफेद चादर बिछ गई हो। इससे सबसे अधिक गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह तो बालियां तक निकल आईं थीं। इसके अलावा अन्य फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों में मायूसी है। आज प्रातः हल्की बारिश हुई। फिर दिन में धूप निकली रही। दोपहर बाद एकाएक मौसम फिर बदल गया। शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए। शहर क्षेत्र में तेज हवाएं चलने लगी। लालगंज, खीरों में बारिश हुई। वहीं महराजगंज, अमावां क्षेत्र में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे।

इसके चलते गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। सबसे अधिक गेहूं की फसल प्रभावित हुईं। बालियां निकल आने के कारण हवा के तेज झोंके से गिर गई। कई बीघे फसल गिरने से किसान काफी निराश है। सरसों की फसल भी प्रभावित हुई है। कृषि वैज्ञानिक आर के कनौजिया के अनुसार अब सरसों की फसल कट रही है। पानी और ओला दोनों से उसका नुकसान है। गेहूं की फसल भी गिर गई। यह पानी सभी फसलों के लिए नुकसानदायक है। किसान खेतों में पानी न रुकने दें।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भारत विकास परिषद ने की बैठक, शतप्रतिशत मतदान की अपील Gorakpur: नवजात में जन्मजात विकृतियों की पहचान कर मुक्ति दिलवा रही हैं रीता Lucknow: युवती संग दुष्कर्म मामले में मौलवी गिरफ्तार GUJRAT - Bharuch: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला इंजीनियर चौदह दिन की रिमांड पर चौथी मंजिले से गिरकर युवक की मौत