• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संकटमोचन संगीत समारोह 23 अप्रैल से

Posted on: Fri, 19, Apr 2019 10:49 PM (IST)
संकटमोचन संगीत समारोह 23 अप्रैल से

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) शतकीय शोपान की ओर बढ़ रहे संगीत महाकुंभ के रुप में स्थापित विश्व प्रसिद्ध संकटमोचन संगीत समारोह की औपचारिक घोषणा गुरुवार को संकटमोचन मंदिर वाराणसी के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने कर दी। बताया कि छह दिवसीय संगीत समारोह का आगाज 23 अप्रैल से होगा जो 28 अप्रैल तक चलेगा। इन छह दिनों में करीब 47 प्रस्तुतियां होंगी जिनमे 15 पद्म अवार्डी है।

संगीत महाकुम्भ में पहले ही दिन कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. येल्ला विजय दुर्गा कुचिपुड़ी से करेंगी। उसके बाद दूसरी प्रस्तुति सोनलमान सिंह की ओडिसी का होगा। दूसरे दिन उस्ताद रशीद खा के गायन और प. गौरव मजूमदार का सितारवादन आकर्षण का केंद्र बनेंगे। तीसरे दिन विदुषी गीता चंद्रन का भारतनाट्यम और विदुषी जयश्री रामनाथ का कर्नाटक गायन नया उपयोग होगा। उसके बाद भजन सम्राट पं. अनूप जलोटा, यल्ला बैंकटेश्वर राव का मृदंगम और पं. यू राजेश का मैंडोलिन और पं. शिवमणि का ड्रम युवाओं के सर चढ़कर बोलेगा। खास बात कि इस बार एसएसपी की पत्नी काम्या कुलकर्णी भी हनुमत दरबार में अपने कथक नृत्य से भावांजलि अर्पित करेंगी।

तुलसीघाट पर आयोजित पत्रकारवार्ता में संकटमोचन के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र व उनके अनुज प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि संगीत समारोह के दौरान कला दीर्घा भी अब संगीत समारोह का अभिन्न अंग बन गई है। इस बार कला दीर्घा शहीदों को समर्पित होगी। इसमें विभिन्न चित्रकार, पेंटर अपनी कृतियों का प्रदर्शन करेंगे। किसी भी सामान्य कलाकार को भी यह मौका मिलेगा कि वह कैनवास पर किसी भी शहीद की तस्वीर बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। साथ ही पुलवामा में शहीद 43 सीआरपीएफ जवानों का लाइव पोट्रेट बनाया जायेगा साथ ही नव निर्मित राष्ट्रीय शहीद स्मारक का थ्री डी मॉडल भी बनाया जाएगा।

महंत प्रो मिश्र ने बताया कि हनुमान जयंती का कार्यक्रम 19 अप्रैल से ही शुरू हो जाएगा। पहले दिन सुबह छह से सात बजे तक प्रभु हनुमान जी का पूजन और आरती होगी। सात बजे से रामायण जी का पूजन व आरती, श्री मानस जी का एकाह पाठ होगा। फिर शाम को रामकृष्ण मिशन के प्रेमी व रामायण मंडलियों का अखंड गान व रात्रि जागरण होगा। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक नित्य शाम पांच से रात 10 बजे तक श्री राम चरित मानस पर प्रवचन होगा। इस मौके पर 19 अप्रैल को श्री संकट मोचन हनुमान जी की बैठकी मुद्रा वाली प्रतिमा का विशेष श्रृंगार, पूजन व आरती होगी। उसी दिन शहनाई वादन, रुद्राभिषेक, श्री राम चरित मानस का एकाह पाठ, सीताराम नाम कीर्तन, रामार्च पूजन, बाल्मीकि रामायण का सुंदर कांड पाठ भी होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।