• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संजय तिवारी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, बधाइयों का तांता

Posted on: Mon, 26, Nov 2018 7:00 PM (IST)
संजय तिवारी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, बधाइयों का तांता

अयोध्या ब्यूरो (विनोद तिवारी) मिल्कीपुर तहसील के शिवनाथपुर निवासी संजय तिवारी भारतीय युवा कांग्रेस संगठन के जिलाध्यक्ष के चुनाव में विजई घोषित किए गए। उन्हे कुल 1384 मतो में से 930 वोट मिले जबकि इनके प्रतिद्वंदी रहे रंजीत सिंह को 447 मत पाकर संतोष करना पड़ा। संजय तिवारी लम्बे समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, इनकी जीत पर कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगो में खुशी की लहर है। गिरीश शुक्ला, हिमांशू पांडेय, अविनाश कुशवाहा, रिंकू चौबे, डा. मनीश, डा. रवि पांडेय, शैलेन्द्र, आलोक समेत भारी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई जीत का जश्न मनाया। कॉग्रेस पार्टी के सैकड़ो सदस्यों ने संजय तिवारी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री तिवारी ने कहा कांग्रेसजनों ने उन पर भरोसा जताया है, वे कांग्रेस को जन जन तक पहुंचाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी