• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

भूस्खलनः सड़क मार्ग से कटा सिक्किम, लोग परेशान

Posted on: Sat, 15, Sep 2018 9:51 PM (IST)
भूस्खलनः सड़क मार्ग से कटा सिक्किम, लोग परेशान

सिलीगुड़ी (पवन शुक्ल) पहाड़ियों में हो रही अनवरत वर्षा के कारण सिलीगुड़ी से सिक्किम को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 31) सेवक से लेकर लोहा पुल के बीच कई जगहों पर हुए भूस्खलन से पूरी ठप हो गया जिसके कारण सिक्किम आने वाले लोगो को करीब 5 से 6 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। रास्ते को ठीक करने के लिये सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है। रास्ता ठीक होने में करीब दो दिन लग सकता है। मिली जानकरी के अनुसार सिलीगुड़ी से सिक्किम को जोड़ने वाले एन एच 31 पर सेवक से सेवक भवानी मंदिर के बीच में करीब 3 जगह और कालीझोरा के एनएचपीसी से आगे करीब दो जगह भूस्खलन होने से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

वही सिलीगुड़ी आने के लिए पांच से छह किमी पैदल कीचड़युक्त सड़क से चलना पड़ रहा है। बताते चलें कि दार्जिलिंग और सिक्किम के हिमालय क्षेत्रों में अनवरत वर्षा से हुए भूस्खलन से एन एच 31ए ठप होता गया, वही सिक्किम की राजधानी गंगटोक से भी सिक्किम का कई क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। हलांकि राज्य सरकार और बीआरओ जोरशोर से रास्ता दुरूस्त करने में जुट गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।