• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मऊ में चला एण्टी रोमियो अभियान

Posted on: Wed, 11, Jul 2018 8:36 AM (IST)
मऊ में चला एण्टी रोमियो अभियान

मऊः (सईदुज़्जफर) पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर एण्टी रोमियो अभियान चलाया गया। स्कूलों, कालेजों, कोचिंग संस्थानों, शापिंग मालों, भीड़भाड़ वाले स्थानों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सघन चेकिंग अभियान चला, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़कियों में ये विश्वास जगाना है कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। इस दौरान स्कूल, कालेजों के पास अनावश्यक जमा हुये लड़कों से पूछताछ करते हुये सख्त हिदायतें दी गयी। आपको बता दें उ.प्र. सरकार का एण्टी रोमियों अभियान बुरी तरह फ्लाप हुआ है, उम्मीद थी कि इससे लड़कियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों से सम्बन्धित घटनायें कम होगी लेकिन इन घटनाओं में कमी आने की बजाय और इजाफा हो गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।