• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

श्री देवी की अंतिम इच्छा पूरी करने में जुटे परिजन

Posted on: Mon, 26, Feb 2018 9:32 PM (IST)
श्री देवी की अंतिम इच्छा पूरी करने में जुटे परिजन

मुंबईः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। ताजा खबरों के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। सोतेली मां श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर अर्जुन कपूर फिल्म की शूंटिग छोड़कर अपने चाचा अनिल के घर पर पहुंचे।

वे अमृतसर में नमस्ते इग्लैण्ड की सूटिंग में व्यस्त थे। खबर सुनकर वो मुंबई के लिए रवाना हो गए। श्रीदेवी ने दुबई में अपनी अंतिम सांस ली। कई तरह की जांच के चलते उनका पार्थव शरीर परिजनों को देर में सौपा गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है। आपको बता दें श्रीदेवी का पूरा परिवार अभी बाहर है इसलिए लोग अनिल कपूर के घर जा रहे हैं। अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारें अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं।

शनिवार रात दुबई में एक होटल के कमरे में एक टब में श्रीदेवी बेसुध मिली थीं, उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हे मृत घोषित किया था। उनकी मौत पर संशय बरकरार था। अब दुबई के फॉरेंसिक जांच में पाया गया है कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उनके खून में अल्कोहल पाया गया।

कहा जाता है श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था और उन्होंने एक दिन कहा था कि उनकी अंतिम यात्रा जब निकाली जाए तो वो सफेद रंग के फूलों से सजाई जाए। उनकी इस इच्छा का ख्याल रखा गया है और संस्कार के समय हर चीज सफेद रखी गई है। यही वजह है कि श्रीदेवी अपनी ज्यादातर फिल्मों में सफेद रंग की पोशाक में नजर आईं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन