• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

लोहड़ी पर श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन

Posted on: Sat, 13, Jan 2018 5:15 PM (IST)
लोहड़ी पर श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन

[श्री गंगानगर ब्यूरो विनू सोखल] पदमपुर- एस. एस. आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, पदमपुर में सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया गया। विद्यालय में सुख समृद्धि व सद्बुद्धि हेतु श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं व अभिभावकों ने श्री गुरू के चरणों मे शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री सुखमनी सेवा समिति ने गुरु वाणी से कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र छात्राओं ने भी गुरु की वाणी का गान किया।

श्री सुखमनी साहिब पाठ के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कलिया व अध्यक्ष अशोक कलिया ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों के उन्नति पथ पर अग्रसर होने व सुख समृद्धि हेतु प्रतिवर्ष श्री सुखमनी साहिब व श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान युवा वर्ग पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण कर रहे हैं जिससे भारतीय संस्कार नष्ट होते जा रहे हैं। छात्र छात्राओं में प्राचीन भारतीय संस्कार पुनर्जीवित करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम करना विद्यालय की परम्परा रही है।

स्वामी विवेकानंद के उपदेश वेदों की ओर लौट का युग आ गया है। इससे मानसिक विकार दूर होते हैं तथा आत्मिक शांति प्राप्त होती है। अध्यक्ष अशोक कलिया ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष इस तरह के धार्मिक आयोजनों व संस्कारित वातावरण के कारण ही विद्यालय के विद्यार्थियों का IAS, RAS, IITJEE, NEET, CA आदि में चयन हो रहा है। तथा उच्च पदों पर आसीन हो कर पदमपुर क्षेत्र का नाम इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में अंकित करवा रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि 1972 में S.S. आदर्श स्कूल के रूप में लगाया गया पौधा आज शिक्षा व ज्ञान का फल देकर वटवृक्ष के रूप में आच्छादित कर रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट