• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपियों ने की फायरिंग

Posted on: Sat, 10, Mar 2018 10:58 PM (IST)
छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपियों ने की फायरिंग

आगराः योगीराज में महिलाओं से छेड़छाड़ और रेप की घटनायें कम नही हो रही हैं। ताजा मामला ताजनगरी आगरा का है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों ने जमकर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है। फिलहाल पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनाना जाट गांव का है। जहां की रहने वाली कक्षा 7 की छात्रा स्कूल जा रही थी। तभी गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के 2 सगे भाई सोनू-मोनू ने छात्रा को जबरन पकड़ लिया। पीड़िता छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन खींच कर ले जा रहे थे। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। छात्रा ने यह पूरी घटना अपने प्रधानाचार्य और परिवार को बताई। आक्रोशित लोगों ने जब आरोपीगणों से बात करने की कोशिश की तो आरोपीगणों ने घर की छतों से जमकर फायरिंग की। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।