• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आज मुरादाबाद से शुरू होगी न्याय यात्रा, प्रियंका गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी होंगे शामिल

Posted on: Sat, 24, Feb 2024 8:11 AM (IST)
आज मुरादाबाद से शुरू होगी न्याय यात्रा, प्रियंका गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी होंगे शामिल

यूपी डेस्कः राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज अभी कुछ देर बाद मुरादाबाद से शुरू होगी। इस दौरान उनकी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ रहेंगी। राहुल गांधी मुरादाबाद के भदासना एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 9ः35 बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगे। इसके बाद 10 बजे मुरादाबाद में मुगलपुरा थाना क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे।

न्याय यात्रा जामा मस्जिद से शुरू होकर गलशहीद और कटघर थाना क्षेत्र में होते हुए संभल रोड पर कोहिनूर तिराहा तक जाएगी। कोहिनूर तिराहा पहुंचने पर राहुल और प्रियंका यहां जनता को संबोधित करेंगे। मुरादाबाद में करीब 2 घंटे राहुल गांधी रहेंगे। इसके बाद राहुल और प्रियंका जोया होते हुए अमरोहा पहुंचेंगे। राहुल और प्रियंका दोपहर डेढ़ बजे अमरोहा पॉलीटेक्निक मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद यहां से संभल जिले के चंदौसी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3 बजे दोनों नेता जनसभा को संबोधित करेंगे।वहां से ये यात्रा बुलंदशहर के लिए रवाना होगी।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद का कहना है कि वेस्ट यूपी में यात्रा के पहले दिन यानी 24 फरवरी को यात्रा का ठहराव शाम को बुलंदशहर के डिबाई में होगा। इसके बाद अगले दिन ये यात्रा अलीगढ़, हाथरस होते हुए आगरा को रवाना होगी। आगरा में सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा सीआरपीएफ कवर के साथ मिली हुई है। उनके पद यात्रा के रूट पर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मानकों के अनुसार वीवीआईपी की सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया गया है। जिले के अलावा रेंज से भी अतिरिक्त फोर्स यहां तैनात की गई है। राहुल गांधी के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के साथ पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी छह वाहनों के साथ मौजूद रहेंगे। डीएम मानवेंद्र सिंह ने न्याय यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। संबंधित रूट पर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई है। इसके अलावा मेडिकल टीम को भी मानकों के मुताबिक फ्लीट में शामिल किया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।