• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका एवं दलालों सहित 3 गिरफ्तार

Posted on: Sun, 03, Dec 2023 11:37 PM (IST)
देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका एवं दलालों सहित 3 गिरफ्तार

उत्तराखण्ड डेस्कः ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में शनिवार को अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर संचालिका एवं दलालों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रुद्रपुर में ऊधमसिंह नगर पुलिस की ओर से इस मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि मानव तस्करी निरोधक बल की प्रभारी बसंती आर्य को शुक्रवार को ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में फुलसुंगा में देह व्यापार के अनैतिक धंधे के संबंध में सूचना मिली।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। टीम ने मौके से संचालिका और उसके दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। इस धंधे की मास्टर माइंड एक महिला है। जांच में पता चला कि जल्द पैसा कमाने के लिए आरोपी महिला ने अपने दो दलालों संजय कुमार निवासी ग्राम फुलसुंगी और गोवर्द्धन निवासी शिमला बहादुर, वार्ड-1, ट्रांजिट कैम्प, ऊधमसिंह नगर के माध्यम से बेसहारा महिलाओं से अपने घर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त था। तीनों के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 370 और 120बी के अलावा देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं 6 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया