• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या से बड़ी खबर, प्रधान के घर अलाव में हुआ विस्फोट

Posted on: Mon, 24, Jan 2022 10:13 AM (IST)
अयोध्या से बड़ी खबर, प्रधान के घर अलाव में हुआ विस्फोट

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) यूपी के अयोध्या से बड़ी खबर आ रही है। यहां अलाव में विस्फोट से चार लोग घायल हो गये हैं, इनमें दो गंभीर बताये जा रहे हैं। बताया गया कि अलाव रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करेरू में ग्राम प्रधान गिरजेश त्रिपाठी के घर पर जल रहा था। अलाव में अचानक हुये विस्फोट में 4 लोग जख्मी हुये हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।

पिछले दिनों गिरजेश त्रिपाठी के अयोध्या शहर स्थित कौशलपुरी कॉलोनी वाले मकान पर भी विस्फोट हुआ था। इसमें ग्राम प्रधान का भतीजा घायल हुआ था। गिरजेश त्रिपाठी ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होने कहा घटनाओं में रंजिश की बू आ रही है। पिछली घटना का पुलिस ने खुलासा किया होता तो इसकी पुनरावृत्ति नही होती।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र