• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अश्विनी चौबे को बधाइयों का तांता

Posted on: Fri, 31, May 2019 1:22 PM (IST)
अश्विनी चौबे को बधाइयों का तांता

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) केन्द्र की सरकार में एक बार फिर महर्षि विश्वामित्र की पौराणिक नगरी बक्सर को प्रतिनिधित्व मिला है। स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने आज गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनियता की शपथ ली। फिलहाल उनका विभाग तय नहीं हुआ है।

पिछली बार उन्हें वर्ष 2016 में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था। इस बार स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी शपथ नहीं ली है। इस वजह से पार्टी में कई तरह की अटकले लगाई जा रही हैं। लेकिन, जो राजनीतिक परिदृश्य हैं उसमें कोई भी व्यक्ति किसी तरह का दावा नहीं कर सकता। सूत्रों के अनुसार जदयू द्वारा मंत्रीमंडल से अलग होने के कारण बहुत से मंत्रियों का विभाग तय नहीं होगा। जदयू दो पद मांग रही है। जबकि सरकार आरसीपी सिंह को मंत्री बनाने जा रही थी। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ललन सिंह को भी मंत्री बनाना चाह रहे थे।

इस वजह से सरकार ने कैबीनेट व राज्य मंत्री पद भी शेष रखा है। आने वाले समय में मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा है। फिलहाल प्रधानमंत्री के अलावा 24 कैबीनेट और 7 राज्यमंत्री स्वतंतत्र प्रभार एवं अन्य 27 को राज्यमंत्री बनाया गया है। बक्सर भाजपा जिलाध्यक्ष राना प्रताप सिंह अपने साथ गये लोगों के साथ दिल्ली में मुलाकात कर सांसद बक्सर एवम केन्द्रीय मंत्रीमंडल के सदस्य अश्विनी चौबे से मिलकर उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट कर बधाई दिये। बक्सर निवासी व्यवसायी अरुण मिश्रा, युवा समाजसेवी एवम वैष्णवी ग्रूप के निदेशक भाजपा नेता प्रदीप राय, युवा नेता विजय मिश्रा.श्री राम जानकी मंदिर उधुरा के महन्त भरत दास जी.

सन्तोष रंजन राय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा.डुमरांव निवासी अम्बरीश पाठक. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य विश्वजीत मालवीय. रजनीश राय राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा. विपुल राय भाजयुमो जिला मंत्री.सत्येंद्र कुंवर. सुशील ओझा ने उन्हें बधाई दी है। आप लोगों ने कहा कि चाहे जो विभाग मिले। बाबा मंत्री बने हैं तो उसका लाभ निश्चित रूप से बक्सर को मिलेगा। यह बक्सर जिले के हक में है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में शहर में अनेक जगह पर पार्टी का आयोजन भी किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र