• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

पांच साल की मासूम संग रेप, मौत

Posted on: Mon, 03, Dec 2018 10:10 AM (IST)
पांच साल की मासूम संग रेप, मौत

मुंबईः सख्त कानून भी बलात्कार की घटनाओं को कम नही कर पा रहा है। इसका कारण ये है कि अदालतों में लम्बित मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण नही हो रहा है। नतीजा ये है कि कानून को लेकर अपराधियों में जो खौफ दिखनी चाहिये वो नही है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक दलित परिवार की 5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया।

उसकी मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी. यह घटना जिले के कारेगांव गांव में हुई, जिसके बाद दलित संगठनों ने अहमदनगर के कुछ इलाकों में प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक, लड़की और उसकी बहन शौच के लिए अपने घर से शनिवार की दोपहर बाहर गई थी। वापस लौटने के बाद बच्ची अचानक बीमार पड़ गई।

इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ रेप (यौन हमला) हुआ है. क्योंकि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में कुछ जख्म के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मंदिर घुमाने ले गये और जबरदस्ती मांग में भर दिया सिंदूर, 10 के खिलाफ केस दर्ज छुट्टी पर घर आये सैनिक की बिजली के चपेट में आने से मौत