• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शारदा सहायक नहर में मिली महिला की लाश

Posted on: Mon, 11, Jun 2018 10:43 AM (IST)
शारदा सहायक नहर में मिली महिला की लाश

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) शारदा सहायक नहर में करीब 42 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोकुला पूरे बेनीदत्त गांव के पास शारदा सहायक नहर में रविवार को सुबह करीब 9 बजे राहगीरों को झाड से अटकी हुई लाश दिखाई दी।

घटना की जानकारी राहगीरों ने कुमारगंज थाने को दी। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष कुमारगंज श्रीनिवास पांडेय, एसआई हरीकृष्ण धर्मराज सिंह धर्मेंद्र मिश्र बब्लू कुमार सिपाही पिंटू यादव ओम प्रकाश और महिला सिपाही मिथलेश व सविता के साथ आनन फानन में मौके पर पहुँच कर देखा तो महिला की लाश नहर के पानी मे झाड़ से अटकी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद महिला सिपाहियों ने लाश को नहर से बाहर निकाला। निरीक्षण करने पर शव पर कही चोट का कोई निशान नजर नही आ रहा था।

सांवला, एकहरा बदन औसत कद काठी हरे रंग की सलवार कुर्ती पहने हुए थी व कढ़ाई दार दुपट्टा कमर पर बंधा हुआ था।थानाध्यक्ष ने आसपास के क्षेत्रों में घटना की सूचना भेजा लेकिन किसी के द्वारा लाश की शिनाख्त नही की जा सकी अंततोगत्वा पुलिस ने शव का पंचनामा कराके अग्रिम कार्यवाही के लिए फैजबाद भेज दिया है जहां पर शव पहचान के लिए मर्चरी हाउस में तीन दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट