• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

दैनिक अखबार के संपादक पर जानलेवा हमला

Posted on: Wed, 25, Jul 2018 9:46 PM (IST)
दैनिक अखबार के संपादक पर जानलेवा हमला

मुंबईः (गंगाराम यादव) मलाड पूर्व पठान वाड़ी एक्सप्रेस हाइवे के ऊपर दैनिक मेट्रो अखबार के संपादक दीनानाथ तिवारी के ऊपर अराजक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप कांग्रेसजनों पर है। तिवारी को कांदीवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि मलाड के पठान वाड़ी एक्सप्रेस हाइवे, रिलायंस एनर्जी के पास कांग्रेसी नेता जया पेंगल का आफिस है। उस आफिस में संतोष नगर का रहने वाला कांग्रेसी नेता दीक्षित प्रतिदिन वहां आकर बैठता है और पत्रकारों को जी भर गालियाँ बकता रहता है। वहां बैठे कांग्रेसी नेता दीक्षित को और उकसाने का प्रयास करते रहते हैं। आज दोपहर को संयोग से उस आफिस में जया पेंगल से मिलने मुंबई मेट्रो के संपादक दीनानाथ तिवारी गए हुए थे। उसी दौरान दीक्षित पत्रकारों को लेकर अनान शनाप की बातें और गालियाँ बकने लगे। वहां बैठे कांग्रेसी नेता उसे मना करने की बजाय मजे ले रहे थे। दीनानाथ तिवारी को बुरा लगा और दीक्षित को रोकने का प्रयास करने लगे।

दीक्षित दीनानाथ तिवारी को भी बुरा भला कहने लगा। बाद में दीक्षित ने अपने लड़के को फोन किया। वह कई गुंडों को लेकर आफिस 15 - 20 मिनट के बाद पहुंच गया। वह और उसके साथियों ने दीनानाथ तिवारी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। वहां मौजूद कई लोगों के बीचबचाव के बाद किसी तरह दीनानाथ तिवारी को बचा लिया गया और उन्हें कांदीवली के शताब्दी अस्पताल में मेडिकल के भेजा गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उधर घटना को लेकर पत्रकारों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया दस्तक के संपादक अशोक श्रीवास्तव ने घटना की तीखी निंदा करते हुये कहा कि कांग्रेस यह मानती है कि भाजपा आज मीडिया की वजह से सत्ता में है, इसलिये उसे बिकाऊ, भांड न जाने क्या क्या कहा जाता है। सत्ता में न होने का खुंदस अक्सर मीडिया पर उतर जाता है। शायद कांग्रेस यह भूल गयी कि मीडिया उसका सच पहले उजागर करती तो शायद इतनी लम्बी अवधि तक उसे देश में शासन करने का अवसर न मिलता।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार