• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

लोहड़ी पर श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन

Posted on: Sat, 13, Jan 2018 5:15 PM (IST)
लोहड़ी पर श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन

[श्री गंगानगर ब्यूरो विनू सोखल] पदमपुर- एस. एस. आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, पदमपुर में सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया गया। विद्यालय में सुख समृद्धि व सद्बुद्धि हेतु श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं व अभिभावकों ने श्री गुरू के चरणों मे शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री सुखमनी सेवा समिति ने गुरु वाणी से कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र छात्राओं ने भी गुरु की वाणी का गान किया।

श्री सुखमनी साहिब पाठ के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कलिया व अध्यक्ष अशोक कलिया ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों के उन्नति पथ पर अग्रसर होने व सुख समृद्धि हेतु प्रतिवर्ष श्री सुखमनी साहिब व श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान युवा वर्ग पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण कर रहे हैं जिससे भारतीय संस्कार नष्ट होते जा रहे हैं। छात्र छात्राओं में प्राचीन भारतीय संस्कार पुनर्जीवित करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम करना विद्यालय की परम्परा रही है।

स्वामी विवेकानंद के उपदेश वेदों की ओर लौट का युग आ गया है। इससे मानसिक विकार दूर होते हैं तथा आत्मिक शांति प्राप्त होती है। अध्यक्ष अशोक कलिया ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष इस तरह के धार्मिक आयोजनों व संस्कारित वातावरण के कारण ही विद्यालय के विद्यार्थियों का IAS, RAS, IITJEE, NEET, CA आदि में चयन हो रहा है। तथा उच्च पदों पर आसीन हो कर पदमपुर क्षेत्र का नाम इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में अंकित करवा रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि 1972 में S.S. आदर्श स्कूल के रूप में लगाया गया पौधा आज शिक्षा व ज्ञान का फल देकर वटवृक्ष के रूप में आच्छादित कर रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भारत विकास परिषद ने की बैठक, शतप्रतिशत मतदान की अपील गली मोहल्लों में समस्याओं का अंबार, वोट मांगने नही जा रहे नेता, नारकीय जीवन जी रहे मड़वानगर के लोग आंख में लेंस लगाने के नाम पर चीटिंग, पीड़ित ने मांगा इंसाफ- Cheating in the name of fitting eye lenses, victim demands justice अज्ञात बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल गोरखपुर में स्कूल गेट से नाबालिग छात्रा को उठा ले गया शोहदाख् पुलिस पीछे पड़ी मनरेगा योजना में मची लूट को रोकने में अधिकारियों को रुचि नहीं Gorakpur: नवजात में जन्मजात विकृतियों की पहचान कर मुक्ति दिलवा रही हैं रीता Lucknow: युवती संग दुष्कर्म मामले में मौलवी गिरफ्तार GUJRAT - Bharuch: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला इंजीनियर चौदह दिन की रिमांड पर चौथी मंजिले से गिरकर युवक की मौत