• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

नोट बंदी पर मोदी के साथ हैं नीतीश

Posted on: Thu, 17, Nov 2016 12:32 AM (IST)
नोट बंदी पर मोदी के साथ हैं नीतीश

मधुबनी: (तनवीर अहमद) बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 500 और 1000 रूपये के नोट पर प्रतिबंध लगाए जाने का समर्थन करते हुए आज कहा कि केंद्र सरकार को बेनामी संपत्ति पर भी हमला अतिशीघ्र करना चाहिए। अपने निश्चय यात्रा के क्रम में आज मधुबनी जिला में एक ‘चेतना सभा’ को संबोधित करते हुए नीतीश ने केंद्र सरकार द्वारा कालाधन पर अंकुश लगाने के लिए 500 और 1000 रूपये के नोट पर प्रतिबंध लगाए के बारे में कहा कि वे तो इसके हिमायती हैं। इस प्रतिबंध से दो नंबर के जाली नोट अपने आप समाप्त होंगे और दो नंबरी कारोबार कर कालाधन पैदा करने वालों का कारोबार बंद हो जायेगा।

नीतीश ने कहा कि वे चाहते हैं कि इससे भी आगे काम होना चाहिए। हम तो चाहते हैं लोगों की जो बेनामी संपत्ति है इस पर भी जरा नजर रखिए। ये दो नंबर की कमाई के जरिए जो लोग बेनामी संपत्ति अर्जित करते हैं, उस बेनामी संपत्ति पर भी हमला केंद्र सरकार को अतिशीघ्र करना चाहिए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।