• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बलूचिस्तान के भी हीरो हैं पीएम मोदी: कादरी

Posted on: Sun, 06, Nov 2016 11:38 PM (IST)
बलूचिस्तान के भी हीरो हैं पीएम मोदी: कादरी

वाराणसी: भगवान शिव की नगरी में आयोजित संस्कृति संसद के दूसरे दिन बलूच नेता नायला कादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान ही नहीं, बलूचिस्तान के भी हीरो हैं। वो पहले इंडि‍यन है, जिन्होंने 70 सालों बाद हमारी आजादी की बात की। हम बलोच पीएं को एक कटोरे पानी के बदले में सौ साल की वफा देते हैं। बलूचिस्तान आजाद हुआ तो वहां पहली मूर्ति नरेन्द्र भाई की लगेगी। उन्होंने कहा कि हमने माता हिंगलाज महारानी के मंदिर को जान देकर अब तक सहेजा है। हिंगलाज भवानी का मन्दिर है बलूचिस्तान में जहां हिन्दू आते हैं मगर हिफाजत हम बलूचिस्तानी उसी भाव से करते हैं। जिस दिन बलूचिस्तान आजाद हुआ भारत के लोगों को वीजा की जरूरत नही होगी। बलूचिस्तानियों के लिए भारतीय प्रधान मंत्री हीरो हैं, हमें जो कामयाबी भारत में मिली वह यकीनन उम्मीद से अधिक है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार