• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लोकसभा चुनाव के बीच सपा बड़ा झटका, धर्म सिंह सैनी भाजपा में

Posted on: Wed, 17, Apr 2024 9:36 AM (IST)
लोकसभा चुनाव के बीच सपा बड़ा झटका, धर्म सिंह सैनी भाजपा में

लखनऊ, उ.प्र.। लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व मंत्री सपा नेता धर्म सिंह सैनी ने मंगलवार को भाजपा ज्वाइन कर ली है। लंबे समय से धर्म सिंह सैनी के भाजपा में आने की चर्चाएं कई दिनों से चल रही थी। मंगलवार को उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। मेरठ में भाजपा के पश्चिम के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।

सहारनपुर के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले धर्म सिंह सैनी 3 बार के विधायक और आयुष मंत्री रह चुके हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि धर्म सिंह सैनी की आज घर वापसी हो गई है। 2007 से 2012 तक बसपा सरकार और 2017 से 2022 तक भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में चले गए थे। धर्मसिंह सैनी 2 बार सरसावा और 2 बार नकुड़ से विधायक रहे हैं। धर्म सिंह सैनी के भाजपा में जाने से सहारनपुर में सपा को तगड़ा झटका लगा है। सैनी वोटर में धर्म सिंह सैनी की अच्छी पकड़ मानी जाती है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।