• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा का पीएमश्री योजना में हुआ चयन

Posted on: Sat, 30, Mar 2024 5:46 PM (IST)
मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा का पीएमश्री योजना में हुआ चयन

बस्ती, 30 मार्च। गौर विकास क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम का चयन पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) में हुआ है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर अध्यापक अध्यापिकाओं, छात्र छात्राओं तथा क्षेत्रीय जनमानस में काफी प्रसन्नता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार सहित तमाम अधिकारियों व एआरपी ने प्रधानाध्यापक रामसजन यादव को इस सफलता पर बधाइयां व शुभकामनायें दिया है।

जैनेन्द्र कुमार ने कहा पीएमश्री योजना भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इससे परिषदीय शिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव आयेगा और सरकारी स्कूल निजी स्कूलों को मात देंगे। उन्होने कहा योजना की शुरूआत राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, 2023 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना के अन्तर्गत पूरे भारत में 14500 स्कूलों को उच्चीकृत कर मॉडल बनाया जाना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इसी कड़ी में गौर विकास क्षेत्र के मुसहा विद्यालय का चयन पीएम श्री योजना के तहत हुआ है जो अध्यापकों की कड़ी मेहनत और प्रधानाध्यापक की विराट सोच का नतीजा है।

पूर्व में बस्ती के मुख्य विकास अधिकारी और वर्तमान में उ.प्र. सरकार के विशेष सचिव डा. राजेश कुमार प्रजापति तथा डा. श्रेया सगीत संस्थान की डायरेक्टर डा. श्रेया ने भी विद्यालय परिवार को शुभकामनायें दिया है। उन्होने कहा यह रामसजन यादव के अथक परीश्रम और व्यवहार कुशलता का परिणाम है। इस पर सभी को गर्व होना चाहिये। प्रधानाध्यापक रामसजन यादव ने कहा मिले जुले प्रयासों से विद्यालय को ये मुकाम हासिल हुआ है। पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं तथा प्रबंध समिति की उनके योगदान के लिये सराहना की है। विद्यालय परिवार के दशरथनाथ पाण्डेय, विमला देवी, शंकराचार्य, जगदीश कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, दर्शना देवी, कुन्नू देवी, फूलचंद यादव, विजय कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये शैक्षिक गुणवत्ता कायम रखने का संकल् लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा व्यय प्रेक्षक आर.एल. अरूण प्रसाद ने की बैठक, कहा आपसी सहयोग से सम्पन्न होगा चुनाव Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया