• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

नौ साल के बालक को तेंदुए ने बनाया शिकार

Posted on: Mon, 04, Sep 2023 3:12 PM (IST)
नौ साल के बालक को तेंदुए ने बनाया शिकार

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। नेत्रंग तहसील के वणखूंटा गांव में रहने वाले नौ साल के बालक को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। वणखुंटा गांव का रहने वाला नौ वर्षीय बालक सलैय्या कुमार देवेन्द्र वसावा अपनी दादी को टिफिन देने के लिए गया था। शौच लगने पर वह रविवार को घर के पास खुले स्थान पर आया था। देर शाम तक बालक के घर पर नही आने के बाद परेशान हुए परिजनों ने खोजबीन की।

इसके बाद गांव के पास उसकी चप्पल व खून का छींटा पाया। गांव से आधा किमी की दूरी पर बालक का शव अर्ध खाई हुई अवस्था में मिला। नेत्रंग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विवेचना शुरु की। तेंदुए के द्रारा बालक का शिकार किए जाने की घटना से पूरे इलाके में लोग दहशत के माहौल में जीने को बाध्य हो रहे हैं। वन विभाग ने तेंदुए के दिखने वाले स्थान के साथ कुल पांच स्थानों पर सोमवार को पिंजरा रखवा दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी