• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कुशीनगर में दो लड़कियों के नहर में कूदने की खबर, तलाश जारी

Posted on: Mon, 28, Aug 2023 10:50 AM (IST)
कुशीनगर में दो लड़कियों के नहर में कूदने की खबर, तलाश जारी

कुशीनगर, उ.प्र.। जिले में सेवरही थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गांव के पास से होकर गुजरने वाली बड़ी गंडक नहर के पुल पर दो जोड़ी चप्पल और दुपट्टा मिला है। दो अज्ञात लड़कियों के बड़ी गंडक नहर में एक साथ कूदने की बात कही जा रही। दुदही ब्लॉक के भगवानपुर रकबा दुलमा पट्टी गांव के कंपोजिट विद्यालय के सामने कुछ लोगों ने दो लड़कियों को बड़ी गंडक नहर में कूदते हुए देखा।

इसके बाद वह लोग दौड़ पुल के पास के पास पहुंचे लेकिन वे कहीं नहीं दिखीं। बड़ी गण्डक नहर इन दिनों उफान पर हैं। रविवार की सुबह ग्यारह बजे रकबा दुलमा पट्टी के भगवानपुर पुल के पास आस पास के चरवाहे अपनी बकरियां चरा रहे थे। चरवाहों के अनुसार उक्त युवतिया अपना चप्पल एवं दुपट्टा नहर के पुल पर रख कर एक दुसरी के हाथ थामे उफनती नहर में कुद गई। युवतियों के नहर में कुदते देख पहले तो चरवाहों ने हो हल्ला मचाया।

बाद में पुलिस के लफड़े से बचने के लिए चुपचाप वहां से खिसक लिए। चरवाहों के होहल्ला मचाते देख वहां से गुजर रहे भगवानपुर निवासी आलोक तिवारी मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सेवरही हर्ष वर्धन सिंह मय फोर्स वहां पहुंचे। मौके पर मौजूद ग्रामीण आलोक तिवारी ने बताया सुबह करीब 10 से 11 के बीच में दो लड़कियां बड़ी गंडक नहर के ऊपर बने पुल पर पहुंची। जब तक कोई कुछ समझ पाता अपना चप्पल और दुपट्टा वहीं छोड़ एक साथ हाथ जोड़कर नहर में छलांग लगा दिया। देखने वाले लोग दौड़ कर पहुंचे लेकिन नदी के तेज बहाव में उनका कहीं पता नहीं चला।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।