• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया में मां बेटी की झुलसकर मौत

Posted on: Thu, 20, Apr 2023 9:50 AM (IST)
देवरिया में मां बेटी की झुलसकर मौत

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया जिले के मईल थाना अंतर्गत एक गांव में बुधवार को खाना पकाते समय गैस सिलेंडर के रिसाव से अचानक आग लग गई। इस घटना में झुलसकर मां-बेटी की मृत्यु हो गई। आग बुझाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव के उपेंद्र मद्धेशिया की बरठा चौराहे पर दुकान है। वह सुबह दुकान पर चले गए थे।

घर पर उनकी 35 वर्षीया पत्नी नीतू मद्धेशिया व 12 वर्षीया पुत्री रानी मौजूद थीं। जानकारी के अनुसार नीतू रसोई गैस पर भोजन बना रही थी। इसी बीच गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों को देख भोजन बना रही मां नीतू व पुत्री रानी दोनों जान बचाकर कमरे की तरफ भागी। आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें फैलकर कमरे तक पहुंच गई। आग में मां बेटी घिर गईं। वह चीखने चिल्लाने लगी। लोग बचाव के लिए उधर दौड़े। आग की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गईं।

सूचना पर बरठा चौराहे से उपेंद्र मद्धेशिया भी घर की तरफ भागे। तबतक पुलिस भी पहुंच गई थी। मां बेटी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया जहां दोनों को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम के सम्बन्ध में मईल थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर से आग लग गई थी। दोनों घर में घिर गई थी। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग जबतक पहुंचते, तब वह दोनों गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। मेडिकल कालेज में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म