• Subscribe Us

logo
16 जून 2024
16 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नगर निगम को बेहतर सुविधा सम्पन्न बनाना लक्ष्यः ऋषिकेश उपाध्याय

Posted on: Mon, 18, Jan 2021 10:25 AM (IST)
नगर निगम को बेहतर सुविधा सम्पन्न बनाना लक्ष्यः ऋषिकेश उपाध्याय

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) स्वामी विवेकानंद जयंती से प्रारंभ हुआ निःशुल्क कम्बल वितरण का पुनीत कार्य रविवार को पांचवें दिन सम्पन्न हो गया। इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम अयोध्या अपनी स्थापना काल से लगतार प्रतिवर्ष सर्दियों में गरीब जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण का कार्य निःशुल्क करता चला आ रहा है।

उसी क्रम में 12 जनवरी से 17 जनवरी तक निगम द्वारा सम्मानित पार्षदों की मौजूदगी में सभी वार्डो के 50 -50 जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण का कार्य किया गया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी राम किशोर यादव ने बताया कि इस अवसर सुरेंद्र यादव उमेश दुबे( महापौर के निजी सचिव) नीरज दूबे, अनिल दूबे ,ओमप्रकाश सिंह अभिषेक सिंह, विनोद गौड़, चंद्रशेखर छोटेलाल, रंजीत यादव गोविंद बाबू, बालेंद्र पांडे जनसंपर्क अधिकारी के निजी सचिव हनुमान गुप्ता आदित्य सागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।