• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ट्वीटर हैंडल से अदिति ने कांग्रेस का नाम हटाया

Posted on: Thu, 28, May 2020 9:56 AM (IST)
ट्वीटर हैंडल से अदिति ने कांग्रेस का नाम हटाया

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) जैसा कि मीडिया दस्तक ने पहले ही सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से सदर विधायक अदिति सिंह के बागी तेवरों को लेकर खबर प्रकाशित की थी। साथ ही यह भी बताया था कि अदिति कोई पहली बार ही नही इसके पहले भी कई बार कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़े करती नजर आई हैं। फिलहाल आज अदिति ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस मतलब इंडियन नेशनल कांग्रेस का नाम हटा दिया।

जहां कुछ दिन पहले अदिति आई एन सी और कांग्रेस महासचिव लिखा था आज उसे हटा दिया गया। हालांकि अदिति के हाल के ही कांग्रेस से इतर ट्वीट करने पर उन्हें निलंबित किया जा चुका था। फिलहाल शहर में जनता के बीच मे बुधवार देर शाम से बहुत सी बातें होना शुरू हो गयी है। अदिति के बगावती तेवरों को देखकर पहले से ही तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’