• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सत्ता की हनक के आगे बेबस दिखा रायबरेली प्रशासन

Posted on: Tue, 14, May 2019 6:32 PM (IST)
सत्ता की हनक के आगे बेबस दिखा रायबरेली प्रशासन

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) सत्ता के सामने प्रशासन किस तरह नतमस्तक हो जाता है इसकी बानगी देखना हो तो रायबरेली आईये। आज सत्ता की हनक के आगे जिला प्रशासन इतना पंगु दिखा कि दिनदहाड़े टोल पर पंचायत सदस्यों पर फायरिंग होती है उसके बाद कुछ सदस्यों का अपहरण भी किया जाता है।

लेकिन रायबरेली पुलिस बेबस नज़र आती है। दरअसल आज जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। जिला पंचायत में बीजेपी एमएलसी दिनेश सिंह के भाई अवधेश सिंह अध्यक्ष है। जब वोटिंग के लिए जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी, कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह और कुछ अन्य जिला पंचायत सदस्यों के साथ रायबरेली आ रहे थे तभी बछरावां टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी को कुछ दबंगों ने रोक लिया। हमलावरों ने कुछ जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया और विधायक की गाड़ियों का पीछा किया। इसके बाद महावीर स्कूल के पास उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ और गाड़ी पलट गई।

राकेश अवस्थी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अदिति को मामूली चोटे आई है। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है। पूर्व विधायक व अदिति के पिता अखिलेश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे हैं। अभी हाल ही में राकेश अवस्थी ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उनका एसपी सुनील कुमार सिंह साथ एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने अपने ऊपर जान का खतरा बता कर सुरक्षा की मांग की थी। इसके अलावा कई सदस्यों ने ज्ञापन देकर अपने ऊपर हमला होने की आशंका जताई थी। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।