• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सेवानिवृत्त शिक्षक को भावभीनी विदाई

Posted on: Sat, 06, Apr 2019 4:37 PM (IST)
सेवानिवृत्त शिक्षक को भावभीनी विदाई

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) जनपद के बाराचंवर ब्लाक अंतर्गत हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में विद्यालय के सांस्कृतिक मंच पर अवकाश प्राप्त शिक्षक सुशील कुमार की भव्य विदाई की गयी। बिद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक मंच को फूल माला के साथ खूबसूरत रंगोली से बहुत ही सुन्दर ढंग से सजाया था। फादर पी विक्टर प्रधानाचार्य ने अवकाश ग्रहण किये सुशील कुमार को विद्यालय परिवार की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदाई गीत समेत एक से बढ कर नृत्य एवम गीत प्रस्तुत किया गया। फादर पी विक्टर ने कहा की यह विद्यालय परिवार सदैव आपको याद करेगा। शिक्षक कभी भी अवकाश ग्रहण नहीं करता है बस उसे एक सीमित परिधि से निकलकर असीमित संसार में जाकर राष्ट्र निर्माण करना होता है। अपने संबोधन में सुशील कुमार रूधे गले एवम सजल नेत्रो के साथ प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर सभी छात्र छात्राओं. शिक्षक. शिक्षिका. स्टाफ एवम सभी लोगों के द्वारा मिले प्यार और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा की इस विद्यालय में इतना बडा वक्त कैसे गुजर गया विश्वास नहीं हो रहा है।

आपने सभी के शुभकामना के लिए दिल से आभार प्रकट किया और सबके मंगल के लिए परमात्मा से कामना की। कार्यक्रम में सिस्टर सुपीरियर अभया. प्रभाकर मणि त्रिपाठी.सी डी जान. दिनेश पाठक. अनिल मिश्रा. मनोज कुमार. संतोष वर्मा. राकेश जोसफ. शुभनरायण यादव. विरेंद्र यादव. श्याम बिहारी.अरबिन्द राय.सिस्टर हेलेन. इसरत अतिया. स्वर्ण लता. उदय कुमार. अजय कुमार. सत्येन्द्र पाण्डेय. श्री राम.प्रेम कुमार.राजेश कुशवाहा. महात्मा प्रसाद. मनोज कुमार. निर्मल. निठाली.ओम प्रकाश. विशाल.जय प्रकाश.पिंटू. समेत सभी शिक्षक शिक्षिका. स्टाफ एवम छात्र छात्राऐं उपस्थित रही।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।