• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

देहरादून पहुंचे अमित शाह, किया लोस चुनाव का शंखनाद

Posted on: Sat, 02, Feb 2019 8:38 PM (IST)
देहरादून पहुंचे अमित शाह, किया लोस चुनाव का शंखनाद

देहरादून (कुंदन शर्मा) शनिवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। अमित शाह दोपहर साढ़े 12 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड से हरिद्वार और टिहरी लोकसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया।

शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में दोनों संसदीय सीटों से बूथ स्तर के करीब 17 हजार कार्यकर्ता पहुंचे। हेलीकॉप्टर से अमित शाह देहरादून पहुंचे। जहां से वह त्रिशक्ति सम्मेलन पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शॉल ओढ़ाया। जिसके बाद अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हमने सेना और सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। बाकी पार्टीयां अपने नेताओं के आधार पर चुनाव जीतती हैं। लेकिन भाजपा अपने बूथ पर तैनान कार्यकर्ताओं की वजह से चुनाव जीतती है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, उदाहरण मैं हूं। ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देश भर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान सम्राट अशोक इ.का. में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता- Samrat Ashoka I.K. Poster competition held in बीईओ ने किया बाल वाटिका कक्ष का उद्घाटन