• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

बस खाई में गिरी, 14 की मौत, दर्जन भर घायल

Posted on: Sun, 18, Nov 2018 10:07 PM (IST)
बस खाई में गिरी, 14 की मौत, दर्जन भर घायल

देहरादूनः (कंदन शर्मा) यमुनोत्री हाईवे पर डामटा रिखाऊंखड्ड के पास रविवार दोपहर एक बस बेकाबू होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों का रेस्क्यू करने के बाद छह गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर और शेष सात को एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बस में सवार कुल यात्रियों की संख्या पता नहीं चल पाई है। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें कुछ लोगों के यमुना नदी में बहने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। बस चालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग रॉड टूटने के कारण हादसा हुआ। रविवार सुबह हनुमानचट्टी से विकासनगर के लिए निकली लोकल यात्री बस दोपहर सवा बारह बजे डामटा रिखाऊंखड्ड के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरी। बस के पीछे चल रहे टैक्सी वाहन के चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं भव्य युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़