• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

लड़की को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा

Posted on: Sun, 06, May 2018 9:51 PM (IST)
लड़की को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा

पश्चिमी चम्पारण (रमन कुमार साहु) बिहार में लड़कियों के साथ हो रही घटनायें कम नही हो रही है। वायरल विडियो से चंपारण जिले के बगहा में एक लड़की को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की को खंभे से बांधकर पीटते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया। घटना के इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की को पंचायत के फरमान के बाद पीटा गया था। खबरों के मुताबिक बगहा के एक गांव में पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद नौरंगिया थाना के इस गांव में एक लड़की को खंभे से बांधकर पीटा गया।

बाद में इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बताया जा रहा है कि मामला दो लड़कियों के बीच संबंधों का है। इस मामले में बगहा के एसपी अरविंद गुप्ता ने बताया कि वीडियो के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। विडियो सामने आने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।