• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

वांटेड रंधीर यादव की मदद सरपंच को पड़ा महंगा

Posted on: Thu, 22, Mar 2018 9:38 AM (IST)
वांटेड रंधीर यादव की मदद सरपंच को पड़ा महंगा

दरभंगाः (राजेश कुमार साहू) दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास मारपीट व गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के मामले में वांटेड सोनकी ओपी क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी रंधीर यादव की मदद करने का प्रयास करना टीकापट्टी पंचायत के सरपंच दुखी यादव के अलावा प्रकाश सहनी को काफी महंगा पड़ा। रंधीर यादव को बचाने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बासुदेवपुर पहुंचकर दोनों उसके उपस्थिति पंजी में छेड़छाड़ करने के लिए प्रधानाध्यापक पर दबाव बना रहे थे। इसी बीच इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। सोनकी ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सोमवार को स्कूल परिसर में दबोच लिया।

दुखी यादव बासुदेवपुर निवासी स्व. जगदीश यादव का पुत्र बताया जाता है। वहीं प्रकाश सहनी डगरसाम निवासी पंचू सहनी का पुत्र है। प्रकाश तिहरे हत्याकांड में वांटेड रंधीर यादव का गुर्गा है। सूत्रों के अनुसार रंधीर यादव बासुदेवपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक है। घटना के दिन 12 बजे दिन तक उसकी हाजिरी बनी हुई थी। रंधीर यादव को बचाने की नीयत से सरपंच उसके गुर्गे प्रकाश सहनी के साथ स्कूल पहुंचे थे। वह वहां के प्रधानाध्यापक पर रंधीर यादव की हाजिरी में छेड़छाड़ कर स्कूल से निकलने का समय बढ़ाने का दबाव बना रहा था।

मना करने पर दोनों प्रधानाध्यापक को धमका रहे थे। इसी बीच पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को दबोच लिया। प्रधानाध्यापक के बयान पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि दिल्ली मोड़ पर 13 मार्च को मारपीट व गोलीबारी में राजू यादव, मो. शोएब व संजय यादव नामक युवकों की मौत हो गई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी