• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

वकीलों ने गले मिलकर दी होली की शुभकामनाएं

Posted on: Thu, 01, Mar 2018 2:48 PM (IST)
वकीलों ने गले मिलकर दी होली की शुभकामनाएं

मऊः (सईदुज़्जफर) सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एशोसियेशन के सौजन्य से बार के पुस्तकालय हाल में होली मिलन समारोह का अयोजन किया गया। इस अयोजन में वकीलों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दींं। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के अध्यक्ष बीरेंद्र बहादुर पाल ने होली को आपसी कटुता भुला कर एक दूसरे के सहयोग व स्नेह को बढ़ाने वाला पर्व बताया।

इस अवसर पर बार के महामंत्री संजय त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को होली पर सुखी व समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम में देर से आयी जिला जज जैश्री अहूजा ने सभी वकीलों, न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को होली की बधाई दी। उन्होने प्रेम स्नेह व सहयोग को मजबूत बनाने की अपील की। वही फतेह बहादुर सिंह की मडई मे असली होली का हुडदंग देखने को मिला। झाल, मजीरा व ढोलक की थाप पर होली गीतो का भरपूर आनंद लिया गया।

इस होली मिलन समारोह में महेंद्र यादव, ऋषिकेश सिंह, क्रूर सिंह के गितो ने खूब धूम मचाई स इस अवसर पर अमर नाथ सिंह, फतेह बहादुर सिंह, अजय कुमार सिंह,अश्वनी सिहं कलेक्ट्रेट बार के मंत्री रीतेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, सतेंद्र राय, अरविंद तिवारी, मान सिंह यादव, आदि उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।