• Subscribe Us

logo
15 मई 2024
15 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 9 मार्च को

Posted on: Sat, 30, Sep 2017 7:48 AM (IST)
नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 9 मार्च को

देहरादूनः (कुंदन शर्मा) जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 नीरज खेरवाल ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगमों, नगर पालिका परिशदों एवं नगर पचायतों के मतदाता नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण हेतु समय सारिणी तय कर ली गई है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा 01 जनवरी 2018 को 18 वर्श पूरे कर चुके प्रत्येक अर्ह नागरिक के नाम सूची में अवष्य शामिल हो जाय।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समयसारिणी के मुताविक 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक नागर निकायवार विस्तृत पुनरीक्षण हेतु संगणकों, पर्यवेक्षकों तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। 28 अक्टूवर से 01 नवम्बर तक कार्यक्षेत्र आबंटन की जानकारी दी जायेगी, 02 नवम्बर से 07 नवम्बर तक प्रषिक्षण हेतु निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 08 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक संगणकों द्वारा घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। 12 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक प्रारूप नामावली तैयार की जायेगी। 21 दिसम्बर से 21 जनवरी तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण कार्य किया जायेगा। 22 जनवरी से 01 फरवरी तक निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन एवं पुनरीक्षण का कार्य, 02 फरवरी से 12 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जायेगी। 13 फरवरी से 20 फरवरी तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा। 21 फरवरी से 08 मार्च तक पूरक सूची की तैयारी एवं मुद्रण कार्य किया जायेगा एवं 09 मार्च को निर्वाचक नामावलियों का अतिंम प्रकाशन कर दिया जायेगा




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।