• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

17 जवान शहीद, विपक्ष के निशाने पर बीजेपी

Posted on: Sun, 18, Sep 2016 4:21 PM (IST)
17 जवान शहीद, विपक्ष के निशाने पर बीजेपी

आगरा: (विष्णु गुप्ता) आज सुबह हुए जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना मुख्यालय पर आतंकवादी हमले में 17 जवान शहीद हो गये। भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने पर आगरा में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

विपक्षी पार्टियों ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए पूछा है कि भारतीय जनता पार्टी देश के लिए क्या कर रही है ? अब 56 इंच का सीना कहां है? एक सैनिक के बदले 10 दुश्मनों के सिर लाने वाले डाॅयलाग कहां गये। आपको बता दें कि ऐसे जुमले प्रधानमंत्री के भाषों का हिस्सा रहे हैं। अब इन्ही को अधार बनाकर विपक्षी दल उन्हे घेरने की कोशिश में हैं।

भाजपा देश चलाने लायक नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शब्बीर अब्बास ने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर जम्मू कश्मीर को अशांत कर रखा है, ताकि वह अपने गलत कार्यों पर परदा डाल सके। कांग्रेस के समय में कश्मीर में शांति थी। भाजपा कश्मीर में अशांति फैलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है, इसी कारण वहां कफ्र्यू लगा हुआ है। भाजपा को अब तो मान लेना चाहिए कि वह देश चलाने लायक नहीं है। अगर भाजपा कांग्रेस के पदचिह्नों पर चलती तो आज यह नौबत नहीं आती। मीडिया दस्तक का सभी नेताओं और पार्टियो से एक सवाल है- देश पर हुआ हमला देश के सभी नागरिकों को झकझोर देता है तो क्यों राजनैतिक मंच ढूंढने लगते है हम क्यों साथ खड़े होकर देश के दुश्मनों को करारा जवाब नहीं देते? क्या हर वक्त राजनीति जरूरी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।