• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बलिया के 296 गावों पर बाढ़ का खतरा

Posted on: Sun, 28, Aug 2016 8:58 PM (IST)
बलिया के 296 गावों पर बाढ़ का खतरा

बलिया: यूपी के बलिया जिले में गंगा की लहरों से डूबे छपरा रिंग बांध टूटने से 296 गांवों पर बाढ़ का कहर मड़रा रहा है। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एन एस ने बताया कि कल क्षतिग्रस्त हुए रिंग बांध से प्रचंड लहरों का दबाव राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग को बचाने के लिए सभी सुरक्षित उपाय किए जा रहे हैं। मार्ग पर भारी वाहनों का आवा-गमन पहले से ही बंद कर दिया गया है।

बांध टूटने के बाद 12 गांव जलमग्न हो गए। बांध टूटने से पहले ही सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में 296 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इनमें 188 गांव टापू बन गए हैं। बाढ़ से लगभग 2 लाख 80 हजार 640 लोग प्रभावित हुए है। 34 राहत शिविरों मे करीब 3400 लोग शरण लिए हुए हैं। सभी एहतियादी कदम उठाये जा रहे हैं जिससे जनहानि को रोका जा सके।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया