• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

आतंकी हमले से बंचे रितिक

Posted on: Wed, 29, Jun 2016 9:12 PM (IST)
आतंकी हमले से बंचे रितिक

मुंबई: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन बाल-बाल बच गए। हमले से कुछ देर पहले ऋतिक एयरपोर्ट पर ही थे और वहां निकलने के बाद ही हमला हो गया। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक ने ट्वीट करके दी। ऋतिक ने ट्वीट कर बताया कि इस्तांबुल एयरपोर्ट पर जिस समय तीन आत्मघाती हमले हुए उससे कुछ समय पहले वह उसी एयरपोर्ट पर थे।

रितिक इस्तांबुल में छुट्टियां बिताने गए थे। ऋतिक रोशन ने बताया कि कैसे वह इतने बड़े हमले से बाल-बाल बच गए. रितिक के मुताबिक उन्हें इस्तांबुल से भारत लौटने की फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन किन्ही कारणों से उनकी ये फ्लाइट छूट गई। अब वह एयरपोर्ट पर फंस गए क्योंकि अगली फ्लाइट अगले दिन की थी।

ऋतिक को जैसे ही हमले की जानकारी मिली उन्होंने ट्वीट करके घटना पर अपने दुख का इजहार किया। ट्वीट में उन्होंने आतंक के खिलाफ एकजुट होने की बात भी कही। ऋतिक अपने बच्चों रेहान और रिधान के साथ स्पेन और अफ्रीका में छुट्टियां बिताने गए हुए थे।

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।