• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

भारत-बग्लादेश की सीमा पर लहराया 100 फिट उंचा तिरंगा

Posted on: Tue, 10, May 2016 7:29 PM (IST)
भारत-बग्लादेश की सीमा पर लहराया 100 फिट उंचा तिरंगा

सिलीगुड़ी: (पवन शुक्ला) देश में जहां एक तरफ भारत माता के नारे को लेकर घमासान मचा है वहीं उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सिलीगुड़ी सेक्टर की 102 बटालियन ने भारत- बंग्लादेश की अंर्तराष्ट्रीय सीमा की बीओपी पर पर 100 फिट उंचा तिरगा लहरा कर देश की शान में एक और नगीना जड़ दिया। सैनिकों ने सिंगपारा के नाम को परिर्वतित करते हुए चाणक्य रख दिया।

इस अवसर पर 102 के कमांडर एस एफ तिरकी ने अधिकारिओ व जवानों को संबोधित करते हुए कहा देश की आजादी के बाद 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा में देश की आजादी में शहीद देशभक्तों ने इसी तिरंगे के लिए अपने प्राणो की आहुति देकर देश को आजाद कराया था। इसी लिए तिरंगा राष्ट्रीय तिरंगा घोषित हुआ।

उन्होंने अपने अघिकारियो और जवानों को बधाई देते हुए इसे अच्छी पहल बताया। क्षेत्रीय मुख्यालय राधाबाड़ी (सिलीगुड़ी) के अधीन है! 102 वीं वाहिनी सीसुब के इस प्रयास को सिलीगुड़ी सेक्टर के डी आइ जी,ब्रिगेडियर अखिल दिक्षित ने भी सराहना की है! सीमावर्ती क्षेत्र में तिरंगे की उचाई आमलोगो में कौतुहल का विषय बना हुआ है।

इस समारोह में कंपनी कमांडर आर आर कुंडु, सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार पंकज, बनबीर सिंह राजपूत के अलावा भारी संख्या जवानों ने उतर बंगाल फ्रंटियर के सबसे उंचे तिरंगे को सलामी दी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना स्थल के निकट निष्पक्ष जनादेश के लिये मौजूद रहेंगे भाकियू पदाधिकारी हरीश द्विवदी की जीत के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया यज्ञ Lucknow: सीतापुर में एटीएम से 22 लाख की लूट