• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बच्ची को बचाने की खातिर तेंदुए से भिड़ी मां

Posted on: Tue, 08, Dec 2015 2:28 PM (IST)
बच्ची को बचाने की खातिर तेंदुए से भिड़ी मां

बहराइच: कलयुगी समाज में जहां एक ओर रोज रिश्तों का कत्ल किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ एक मां ने जान पर खेलकर मौत के मुंह से अपने बच्चे को बचाया है। बच्ची को बचाकर मां ने समाज के सामने एक नजीर पेश की है। मामला बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र का है जहां बेटी को बचाने के लिए मां तेंदुए से भिड़ गई। तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हुए है। सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। रविवार रात में मोतीपुर वन रेंज के परवानी गौढ़ी गांव की फूलमती अपनी छह वर्ष की बेटी ऋचा के साथ शौच के लिए गई थी। रास्ते में घात लगाए तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को बचाने के लिए मां तेंदुए से भिड़ गई और शोर मचाने लगी। चीख पुकार सुन गांव में रिश्तेदारी में आया राजकुमार बचाने के लिए दौड़ा। तेंदुए ने उसे भी घायल कर दिया। शोर सुन ग्रामीण पहुंचे तब तक तेंदुआ भाग निकला। थोड़ी देर बाद तेंदुए ने एक और व्यक्ति पर हमला करके घायल कर दिया। गांव में तेंदुए के हमले से दहशत है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कोई वन कर्मी नहीं आया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।