• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बदहाल सड़क देखने मवई पहुचे विधायक, उम्मीद जगी

Posted on: Thu, 05, Jul 2018 1:27 PM (IST)
बदहाल सड़क देखने मवई पहुचे विधायक, उम्मीद जगी

रुदौली, फ़ैज़ाबाद (रवि प्रताप सिंह रिपोटर) मवई की बदहाल सड़क पर आक्रोशित के ग्रामीणों द्वारा धान रोपने की खबर का संज्ञान लेते हुए रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव बुधवार को मवई गांव पहुचे और ग्रामीणों की समस्या सुनकर मौके से ही लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल सड़क निर्माण हेतु आवश्यक सर्वे करने का निर्देश दिया। बता दे मवई गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने एकत्र होकर वर्षो से बदहाल पड़ी सड़क के कीचड़ में धान के पौधे रोपे और विरोध जताया। क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुचे और ग्रामीणों से बातचीत के बाद लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता फैजाबाद को पूरे मामले से अवगत कराते हुए बताया कि यह ब्लाक मुख्यालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना जाने का मुख्य मार्ग है।

उन्होंने मुख्य अभियंता फैजाबाद से बदहाल मार्ग का सर्वे कर तत्काल मरम्मत करने का निर्देश दिया। बता दे मवई कस्बे की सड़क की कई वर्षो से मरम्मत न होने पर जाड़ा, गर्मी, बरसात हर मौसम में जलभराव रहता है। गांव के लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। लोगो ने विधायक से बताया कि इसी मार्ग से होकर रुदौली विधानसभा के 13 ग्राम पंचायतों के लोगो को तो आना जाना पड़ता है उसके अलावा करीब 110 मजरों के लोगो की यह सड़क लाइफलाइन है।

लोगो का कहना है कई बार विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से पानी की निकासी की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि यह सड़क हाइवे से सैकड़ो गावों को जोड़ती है। पानी भरा रहने से सड़क में गहरे गड्ढे पड़ गए हैं, जिनके कारण यहां रोजाना हादसे होते रहते हैं। इस पर विधायक रामचन्द्र यादव ने ग्रामीणों को जल्द इस बड़ी समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन देकर अधिकारियों को मौके से ही फोन कर सर्वे का निर्देश दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।